Saturday, 14 March 2026

 सामग्री 

२५० ग्राम तजा और उबला हुआ आमला ,२ इंच अदरक का टुकड़ा, स्वादानुसार  ४ -५ हरी मिर्च,२ चम्मच सौंफ,१ चम्मच जीरा,१/२ चम्मच मेथी दाना,१ चम्मच काली सरसों या राई,४-५  लौंग ,१/२  कप सरसों का तेल ,स्वादानुसार  हल्दी, हींग, नमक, और कश्मीरी लाल मिर्च।

विधि 

सबसे पहले आंवले को थोड़े से पानी में उबाल लें ताकि उनकी कलियाँ अलग हो जाएं। गुठली निकाल दें। अब आंवला, अदरक और हरी मिर्च को एक साथ मिक्सी में हल्का दरदरा पल्स मोड  पर चला लें या ओखली में कूट लें। ध्यान रहे, पेस्ट नहीं बनाना है। एक पैन में सौंफ, जीरा, मेथी दाना, काली सरसों और लौंग को धीमी आंच पर १ मिनट के लिए ड्राई रोस्ट करें जब तक खुशबू न आने लगे । ठंडा होने पर इसे दरदरा पीस लें एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी कर दें। इसमें एक चुटकी हींग और हल्दी डालें अब तेल में कुटा हुआ आंवला, अदरक और मिर्च का मिश्रण डालें। इसे २-३ मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें ताकि आंवले का कच्चापन और नमी निकल जाए। अंत में तैयार किया हुआ दरदरा मसाला और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और १-२ मिनट और पकाएँ।

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts